अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश, स्वास्थ्य अधिकारी, और बीकानेर बार अध्यक्ष ने किया बीकानेर जेल का निरीक्षण
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी)20 मई। कोविड-19 से संक्रमण के बचाव के उपायों के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय की रिट याचिका में पारित आदेश के तहत राजस्थान के सभी जिलों की जेलों व सब जेलों में बंदियों के रहन-सहन, स्वास्थ्य व साफ-सफाई के संबंध में निरीक्षण करने बाबत् 03 सदस्य कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी द्वारा आज केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण किया गया। कमेटी में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवम् अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नामित जिला प्रजनन एवं बाल अधिकारी डॉ. रमेश गुप्ता अध्यक्ष बार संध अजय कुमार पुरोहित शामिल है। इस कमेटी द्वारा केन्द्रीय कारागृह, बीकानेर में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमें नये प्रवेशित बंदियों के लिए आईसोलेशन वार्ड, चिकित्सा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंड ग्लव्ज व सैनेटाईजर की उपलब्धता व अन्य व्यावहारिक बिंदुओं के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि बंदियों द्वारा अब तक 57,000 मास्क बनाए जा चुके है। केन्द्रीय कारागृह अधीक्षक को बंदीगण को कोरोना वायरस से बचाव हेतु समस्त उपाय अपनाने हेतु निर्देशित किया गया व कारागृह के मेनगेट, बंदियान बैरिकों, बंदियान अस्पताल, टेलीफोन बुथ, मुलाकात कक्ष, कारापाल ऑफिस, जेल अस्पताल में नियमित रूप से फिनाईल से पोचा लगवाकर Sodium Hypochloride solution का छिडकाव करवाये जाने के निर्देश दिये गये।