आर्य समाज में हुई शादी
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। स्थानीय आर्य समाज में अनिल कुमार नाई व राधा राजपूत ने विधि विधान के साथ शादी की। समाजसेवी पवन कुमार तोदी ने बताया कि बिना बैंड, बिना बाजे, बिना बारात शादी करना अच्छी पहल है। एक तरफ जहां शादियों में इससे फिजूल खर्ची नहीं होती, वहीं समाज के लिए अच्छी परिपाटी है। अनिल कुमार पुत्र किशनलाल नाई निवासी चूरू के रहने वाले हैं, जबकि राधा पुत्र हनुमानसिंह अलवर की रहने वाली हैं। दोनों की शादी सुखदेव आर्य ने सम्पन्न करवाई। मदनगोपाल सोनी भी मौजूद रहे।