बिजली विभाग के कोरोना फाइटर्स का सम्मान किया
कांवट,(रंगलाल स्वामी)24 मई। लॉक डाउन की स्थिति में जनता को बिजली की आपूर्ति सूचारु रूप से सप्लाई कर संकट की घड़ी में संघर्ष कर रहे बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान कर स्वागत किया।
भाजपा परिवार के सदस्यों बजरंगलाल, राकेश कुमार मिश्रा, दिलीप सैन, मुकेश कुमार, सुवालाल, महेन्द्र सिंह, मोनू शर्मा, विनोद कुमार, रंगलाल स्वामी मंडल अध्यक्ष, संतोष यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रकाश चन्द मुण्ड सहित कई कार्यकर्ताओं ने विभाग के विनोद कुमार कनिष्ठ अभियंता, पुरणमल कुमावत लेखाधिकारी, पवन शर्मा सहित सभी कार्मिकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया व यौद्धाओं जैसे कार्य करने की सराहना की गई।