विप्र फाउंडेशन की मुहिम के तहत परिंदों के लिए लगाए परिंडे

निलेश मुद्गल 

झुंझुनू (नवयत्न)। भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विप्र फाउंडेशन की मुहिम के तहत जिलेभर में परिंदों के लिए परिंडे लगाने का अभियान शुरू किया गया। राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा के निर्देशानुसार जिला संयोजक उमाशंकर महमिया संयोजन में व पंडित हरिकृष्ण शुक्ला के सानिध्य में बिबाणी धाम बालाजी प्रांगण,व इच्छापूर्ण बालाजी मंडेला रोड सहित विभिन्न स्थानों पर हफ्ते में 101 परिंडे लगाने के लक्ष्य के तहत प्रथम चरण में 21 परिंडे लगाए गए।

इस अवसर पर उमाशंकर महमिया ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। विप्र फाउंडेशन की यह राष्ट्रीय मुहिम समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान विप्र फाउंडेशन जिला कोषाध्यक्ष राकेश सहल एवं जिला मंत्री विकास पुरोहित के सौजन्य से पक्षियों के लिए 5 क्विंटल अनाज की व्यवस्था भी की गई, जिसे सुबह-शाम परिंदों को डाला जाएगा।

इस दौरान जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, जिला मंत्री रमेश चौमाल, गोपीराम पुरोहित, श्यामसुंदर दाधीच, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, राकेश व्यास, एडवोकेट रवि शुक्ला,गुड्डू पुरोहित, सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

You might also like