अशोक लिलैंड के इंजीनियर्स बनाएंगे कोविड-19 के लिए वेंटिलेटर्स  

जयपुर,(बी एल)6 मई। हिंदुजा समूह की प्रतिष्ठित कंपनी और भारत के प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता, अशोक लिलैंड ने वेंटिलेटर्स निर्माण व वितरण प्रयासों हेतु शुरू की गई कई पहलों की घोषणा की। अपने देशव्यापी नेटवर्क और अपने डिजिटल उपकरणों के जरिए कंपनी पिछले कई हफ्तों से कोविड-19 से लडऩे में अग्रणी भूमिका निभा रही है। कंपनी द्वारा जेनसेट्स प्रदान किये जा रहे हैं, नि:शुल्क कम्यूनिटी किचेन्स चलाये जा रहे हैं, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) व मास्क्स उपलब्ध कराये जा रहे हैं और सडक़ों व परिसरों की स्वच्छता के लिए वाहन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते फंसे हुए अनेक लोगों जैसे कि ट्रक ड्राइवर्स, प्रवासी मजदूरों, गरीबों व दिहाड़ी मजदूरों को भी कंपनी द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।  भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार द्वारा अशोक लिलैंड को वेंटिलेटर मेकर्स को सहयोग देने और आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाने व उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायता प्रदान करने हेतु कहा गया। प्रतिक्रियास्वरूप कंपनी ने किसी एक पार्टी के साथ और किसी एक प्रोडक्ट पर काम करने के बजाये कोविड-19 पेशेंट ब्रीदिंग असिस्टेंस की समूची आवश्यकताओं के समाधान हेतु समग्र एप्रोच अपनाने का फैसला किया। इसमें मरीजों की बीमारी बढऩे के विभिन्न चरणों के लिए आवश्यक फर्स्ट माइल, मिड-रेंज और हाई एंड आईसीयू वेंटिलेटर्स का निर्माण शामिल है। इस प्रकार उपयुक्त दरों पर वेंटिलेशन की अधिकतम उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। कई क्लिनिकल एक्सपट्र्स व इंटेंसिविस्ट्स के साथ चर्चा के बाद कंपनी ने यह पाया कि उपयोगी एवं दमदार फर्स्ट माइल वेंटिलेशन के लिए कोई भी तैयार समाधान उपलब्ध नहीं है। इस कमी को दूर करने के लिए अशोक लिलैंड के 50 इंजीनियर्स की टीम मार्च के अंत से इस पर काम कर रही है और उन्होंने अब एक साधारण लेकिन इंटेलिजेंट वेंटिलेटर तैयार कर लिया है। इस वेंटिलेटर पर न केवल लागत कम आई है बल्कि इसमें फस्र्ट माइल वेंटिलेशन की सभी अत्यावश्यक खूबियां मौजूद हैं जैसे-वॉल्यूम एवं प्रेशर मॉनिटरिंग के लिए आवश्यक सेंसर्स व कंट्रोलर्स और सेफगाड्र्स। वेंटिलेटर अब तैयार हो चुका है। अगले कुछ हफ्तों में इसकी टेस्टिंग, सर्टीफ्किेशन एवं क्लिनिकल ट्रायल्स किये जायेंगे। इन वेंटिलेटर्स का बड़े पैमाने पर निर्माण मई 2020 से शुरू हो जायेगा। मिड-रेंज और हाई-एंड आईसीयू वेंटिलेटर सेगमेंट्स में अशोक लिलैंड चेन्नई के दो वेंटिलेटर निर्माताओं क्रीटि केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और फोनिक्स मेडिकल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर काम कर रहा है। क्रीटि केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वर्ष 2014 से एक्यूवेंट वेंटिलेटर्स का निर्माण कर रहा है और फोनिक्स मेडिकल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड 30 वर्ष पुरानी एक कंपनी है जो इंफैंट, मैटर्नल केयर प्रोडक्ट्स, असिस्टिव डिवाइसेज में बाजार अग्रणी है और इसने इस संकट काल में राष्ट्र की सहायता हेतु एडल्ट वेंटिलेटर तैयार किया है। इस व्यवस्था के साथ अशोक लिलैंड कंपोनेंट आउटसोर्सिंग, सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स, प्रोडक्शन प्लानिंग व इन-लाइन क्वालिटी के लिए मैन पावर में सहायता प्रदान कर रहा है। इससे पूर्वोक्त दोनों ही वेंटिलेटर निर्माताओं को कम समय में बड़े पैमाने पर उत्पादन की चुनौती का सामना करने में मदद मिलेगी। इस पहल के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए अशोक लिलैंड के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपिन सोंढी ने कहा हमारी सोर्सिंग और इंजीनियरिंग टीमें इन प्रोजेक्ट्स पर 24*7 काम कर रही हैं। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इन वेंटिलेटर्स को तैयार करने हमारे प्रयास और वेंटिलेटर निर्माताओं को दिये जा रहे सहयोग से सरकार को लोगों के लिए वेंटिलेटर्स की भावी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। वेंटिलेटर से जुड़ी पहलों के बारे में अशोक लिलैंड के सीटीओं डॉ एन सर्वानन ने कहा पेशेंट वेंटिलेशन के सभी पहलुओं को समेटते हुए इस समग्र एप्रोच के साथ हम विभिन्न कार्यों हेतु हमारी क्षमताओं का उपयोग कर सकेंगे, ताकि अपना योगदान दे सकें और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर सकें। राष्ट्र कोविड-19 के विभिन्न चरणों में भिन्न-भिन्न मरीजों को सहायता प्रदान करने हेतु अपनी क्षमताएं बढ़ा रहा है, ऐसे में हमारी सोच उपयुक्त समाधानों के साथ शीघ्र सहायता प्रदान करने की है।

You might also like