पचेरी के अशोक सेन बने भाजपा किसान मोर्चा हैदराबाद सिटी के सेक्रेटरी

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। पचेरी कला निवासी अशोक सेन को भाजपा किसान मोर्चा हैदराबाद सिटी का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। हैदराबाद सिटी किसान मोर्चा के अध्यक्ष मणिक प्रभु रावल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। अशोक सेन वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे जन चेतना नाई एवं ब्राह्मण सेवा संगम तेलंगाना के महासचिव तथा यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल (मानव अधिकार संगठन) के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वे नारायण सेना के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। भाजपा किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने अशोक सेन को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से हैदराबाद सिटी में किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को मजबूती मिलेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने में मदद मिलेगी।

You might also like