झुंझुनू एएसपी ने घरडाना शराब ठेके की जांच व सिंघाना थाने का किया निरीक्षण
सिंघाना,(नरेन्द्र स्वामी)9 मई। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा ने घरडाना शराब ठेके पर फायरिंग व शराब की तोडफ़ोड़ मामले की जांच के लिए पहुंचे। शराब ठेके पर सेल्समैन सुनील व अशोक से पूछताछ की गई। शराब ठेके पर जांच के बाद सिंघाना थाने का निरीक्षण किया। बुहाना डीएसपी ज्ञान सिंह व थानाधिकारी प्रमोद चौधरी से कानून व्यवस्था की पालना के बारे में चर्चा की। सुबह बाजार खुलने पर सोशियल डिस्टेंस व मास्क लगाकर बाजारों में खरीददारी करवाने के लिए प्रेरित करने व लोकडाउन को लागू करने के बारे में पूरे पुलिस स्टाफ से भी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद वीरेंद्र मीणा ने बताया कि शराब ठेके पर फायरिंग व तोडफ़ोड़ के आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है जिसके लिए टीम भी लगाई हुई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं कोरोना वायरस महामारी के वजह से लगे लोकडाउन की पालना करवाना पहली प्राथमिकता है।