सार्वजनिक चौक पर दीवार बनाकर अतिक्रमण का प्रयास

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। स्थानीय जावा बास के समीप बावरियों की गुवाड़ी में सार्वजनिक चौक की भूमि पर दीवार बनाकर कब्जा करने की शिकायत सामने आई है। शिकायत कर्ता युसुफ अली पुत्र इस्माईल जाति नागौरी निवासी जावा बास ने बताया कि उनके मकान के उतर साइड में सार्वजनिक आम चौक का रास्ता है। जिस पर गंगाराम बावरी आदि कब्जा करने की नियत से यहां दीवार का निर्माण करके अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद दीवार की चिनाई की गई है और चौक के रास्ते की भूमि को संकरा कर मार्ग को अवरुद्ध किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार यहां बावरियों की गुवाड़ी में नगरपालिका मण्डल लाडनूं द्वारा सड़क भी बनाई हुई है तथा सीवरेज का कार्य भी पूर्ण हो गया है इसके बावजूद मिलीभगत कर आम रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास निरंतर जारी है। पड़ोसियों ने जिला कलेक्टर और शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर इस अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही तुरन्त प्रभाव से करवाने की मांग की है।
You might also like