अवैध देशी कट्टे सहित हरियाणा का एक व्यक्ति गिरफ्तार

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)13 मई। हरियाणा के एक व्यक्ति को देसी कट्टा लेकर घुमते हुए पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी शीशराम मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा द्वारा लोकडाउन में विशेष अभियान चला रखा है जिसके तहत पुलिस को मुखबीर के द्वारा सूचना मिली कि उपखंड के धीरजपुरा में नाले के पास एक व्यक्ति हथियार लिए घुम रहा है। मुखबीर की सूचना पर थानाधिकारी शीशराम मीणा, स्पेशल टीम झुंझुनूं प्रभारी वीरेन्द्र सिंह व मेहाड़ा चौकी प्रभारी राजवीरसिंह, कांस्टेबल महेश व रमेश पहुंचे। पुलिस टीम को आता देख आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकडक़र तलाशी ली तो उसके पास एक देशी कट्टा मिला। पुलिस ने देशी कट्टे को जब्त कर आरोपी हरियाणा के तिल्लुडी (चरखीदादरी) निवासी राजेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

You might also like