प्रिंस एकेडमी में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में अवाॅर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 10वीं से 12वीं तक आयोजित फोर्टनाइटली टेस्ट, क्लैट, आईलेट, सीयूईटी, एसटीएसई एवं सीए फाउण्डेशन टेस्ट सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 136 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, एकेडमिक हेड धर्मपाल सिंह, कॉर्डिनेटर्स व फैकल्टी मेंबर्स ने टाॅपर विद्यार्थियों का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मान किया।
सेमिनार में डा. पीयूष सुण्डा ने विद्यार्थियों से एकेडमिक एक्सिलेंस, डिसिप्लिन एवं पर्सनैलिटी ग्रूमिंग तीनों पर विशेष फोकस करने का आह्वान किया।