बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती मनाई
निसं
बुगाला (नवयत्न)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बुगाला स्थित अम्बेडकर भवन में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई।अध्यक्षता हवलदार मूलचंद बधालिया ने की।मुख्य अतिथि शीशपाल माहिच रहे।प्यारेलाल माहिच ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों व समाज के लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना जीवन समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के लिए समर्पित किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। अम्बेडकर जयंती हर वर्ष 14 अप्रैल को उनके जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है, जो सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।इस अवसर पर बच्चों और युवाओं द्वारा देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर इंद्राज सिंह,मुकेश, सुनील,सुरेश, विक्रम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।