बचपन स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । बचपन स्कूल की ओर से शुक्रवार को कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को अहमदाबाद प्रवासी सुनील बोहरा, अरविंद नाहर, आलोक खटेड एवं विद्यालय निदेशक दिनेश धेडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का उद्देश्य केवल देशभक्ति का संदेश देना नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना और बच्चों के माध्यम से बेहतर भारत का संकल्प प्रस्तुत करना रहा। रैली शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थानों से होकर गुजरी, जहां शहरवासियों ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
यात्रा में विद्यार्थियों को विशेष थीम के साथ तैयार किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य हर्षिता जैन ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें समाज की वास्तविक चुनौतियों को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना भी जरूरी है। विद्यालय निदेशक दिनेश धेडू ने बताया कि रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास किया।

You might also like