बड़ाऊ में श्वानो का आतंक

एक माह में 30 से अधिक बकरियों को मार चुके

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)18 मई। बड़ाऊ गांव में करीब एक माह से आवारा श्वानो का आतंक बना हुआ है। आवारा श्वान एक माह में करीब 30 बकरियों को मार चुके हैं। रविवार की रात्रि में भी दलिप कुमार मेघवाल के घर में बंधी बकरियों पर हमला किया जिसमें तीन बकरियों की मौत हो गई तथा दो बकरी गम्भीर रुप से घायल हो गई। पूर्व सरपंच फतेहसिंह बड़ाऊ, दलिप कुमार मेघवाल, गजेन्द्र सिंह बड़ाऊ, लतीफ खाँ, गोविन्दसिंह ने बताया कि गत एक माह से इन श्वानों का इतना आतंक बढ़ गया है कि घरों व बाडो में बंधी बकरियों पर एकदम हमला कर देते है तथा उसको मार देते है। पिछले एक माह में अलग-अलग लोगों की लगभग 30 से अधिक बकरियों का शिकार कर चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि ये श्वान पहले मुर्गी फार्मो के पास मरी हुई मुर्गियों को खाते थे। जिससे ये हिंसक हो गए तथा अब ये 8-10 के झुण्ड में घरो में घुसकर बकरियों पर हमला करते है। ग्रामीणों ने उपखण्ड प्रशासन से भी इन श्वानो की समस्या से छुटकारा दिलवाने की मांग की है।

You might also like