बगैर मास्क सामान बेचने वालों के काटे चालान
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)20 मई। कोरोना वायरस महामारी को लेकर चल रहे लॉक डाउन में बिना मास्क सामान बेचने वाले, खरीदने वाले व बिना मास्क के बाहर घुमने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस जनों के चालान काटे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेतड़ी नगर टाउनशीप में स्थित छह दुकानदार बगैर मास्क लगाकर दुकान में सामान बेच रहे थे, चार लोग बगैर मास्क के सामान खरीदते हुए पाएं गए वहीं दो लोग बगैर मास्क के बाहर घुमते हुए पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए चालान काटे। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि छह दुकानदारों से तीन हजार रूपए, सामान लेने वाले व बिना मास्क घुमते हुए पाए जाने वालों से आठ सौ रूपयों का चालान काटा।