बाहर से आए लोगों के लिए सैम्पल

पाटन,(प्रवीण कुमार योगी)25 मई। कस्बे के निकटतम गांव हसामपुर में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना सैम्पल लिये गये। ये उन लोगों के सैम्पल हैं जो संदिग्ध व राज्य के बाहर से आये हुए है। लोगों की सैंपलिंग डॉ सूरजमल यादव व उनकी टीम के द्वारा ली गई। यादव ने बताया कि 58 लोगों की सैंपलिंग की गई जिसको कोरोना टैस्टिंग सेन्टर भिजवाया जायेगा।

सैंपलिंग के दौरान हसामपुर सरपंच प्रतिनिधि राकेश सिंह, पीएचसी स्टाफ सत्यनारायण यादव, अशोक यादव, सुमन कुमारी, लक्ष्मी निठारवाल, मनीषा यादव, सतीश शर्मा उपस्थित रहे। ब्लाक नीमकाथाना वीटीएम मशीन द्वारा सैंपलिंग की गई।

You might also like