पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु डॉ. राकेश गोदारा ने किया दवा वितरण
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)25 मई। पुलिस थाना सदर झुंझुनूं में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत को सृष्टि वेदान्त आयुर्वेद क्लिनिक के डॉ. राकेश गोदारा व नर्सिंग स्टाफ रविकांत ढ़ेवा की ओर से आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया।
इस मौके पर डॉ. राकेश गोदारा ने बताया कि जिले के पुलिस कार्मिक वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी के संकट में भी कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं जिससे पुलिस कार्मिकों के संक्रमित होने की संभावना सबसे अधिक है। डॉ. राकेश गोदारा ने बताया कि पुलिस कार्मिकों की आमजन के प्रति सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने हेतु आयुर्वेदिक दवा देने का निश्चय किया एवं पुलिसकर्मियों को आयुर्वेदिक दवा दी एवं दवा को लेने का तरीका बताया जिससे की पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।
डॉ. गोदारा ने बताया कि वे इससे पूर्व भी काफी संस्थाओं को नि:शुल्क दवा का वितरण कर चुके हैं तथा कोरोना वायरस के प्रकोप तक नि:शुल्क दवा का वितरण करते रहेंगें। इस अवसर पर सदर थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने डॉ. राकेश गोदारा व नर्सिंग स्टाफ रविकांत ढ़ेवा को इस कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।