भाजपाईयों ने दी विश्नोई को श्रद्धांजली
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)25 मई। राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई को भारत माता चौक में श्रद्धांजली दी गई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामेश्वरलाल भाटी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गंगाधर लाखन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लीलाधर खंडेलवाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री भवानी रांकावत, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष बसंत दाधीच, सुरेंद्र राकावत, शेर सिंह भाटी, बबलू पंवार, नरेश सोनी, कालू बिनावरा, पप्पू सिंह चौहान, सतीश डूंखवाल, दिनेश डूंखवाल, विनोद, दारा सिंह भाटी, दिलीप भाटी, एडवोकेट कन्हैयालाल गुर्जर, पृथ्वीराज पंवार, केसरीचंद गुर्जर, मनोज गुर्जर, कुलदीप भाटी, संजय बिनावरा, सुनील वर्मा, अनिल धोबी, सुरेश बिनावरा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल दाधीच, अनुसूचित जाति मोर्चा गंगाधर लाखन, दिनेश डूंखवाल आदि ने सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार से विष्णुदत्त विश्नोई को न्याय देकर दोषी नेताओं को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।