बाल निकेतन का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ की श्री गांधी बाल निकेतन का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शुक्रवार प्रातः 10.30 बजे विधायक पूसाराम गोदारा के मुख्य आतिथ्य में पंडित श्री दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में आयोजित होगा। प्रधानाचार्या उषा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्रियाकलापों के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कुल 174 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा इनमें से 67 कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त विद्यार्थी, 56 अभिभावक प्रतियोगिता के विजेता, 3 विभिन्न पदों पर पदस्थापित निकेतन के पूर्व विद्यार्थी तथा खेल के क्षेत्र से जुड़ी 48 प्रतिभाएं शामिल हैं।
प्रिंसिपल दीपिका शर्मा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश की विविधवर्णी संस्कृति की जीवंत झांकियां देखने को मिलेगी जिसमें राजस्थानी, पंजाबी, बंगाली, कश्मीरी नृत्य व गायन आदि शामिल होंगे। इनके साथ ही समारोह में वर्तमान परिस्थतियों को दर्शाने वाले नाटक का मंचन भी किया जायेगा। संगीत प्रशिक्षक महेश कत्थक ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा ऑर्केस्ट्रा पर दी जाने वाली प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहेगी जिसमें जाइलोफोन का उपयोग किया जायेगा जो शहर में पहली बार होगा।

You might also like