भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति की बैठक संपन्न
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)1 जून। स्थानीय नगरपालिका रतनगढ़ में भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति की बैठक कमेटी अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्माण स्वीकृति हेतु 9 पत्रावलियां रखी गयी, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिया गया।
कमेटी के अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने बताया कि कोरोना वायरस में लॉक डाउन के चलते काफी समय से निर्माण स्वीकृति हेतु फाइलें लंबित चल रही थी तथा सरकार द्वारा प्राप्त निर्माण कार्यो में छूट के निर्देशों के पश्चात अविलंब बैठक बुलाकर निर्माण स्वीकृतिया जारी की गई ताकि जनता को राहत मिल सकें। कमेटी अध्यक्ष इंदौरिया ने बताया कि निर्माण स्वीकृति जारी होने से लॉक डाउन में घर बैठे मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा।
बैठक में अधिशासी अधिकारी भगवान सिंह ने कहा कि इजाजत तामीर पत्रावलियों को समय रहते प्रक्रिया पूर्ण कर स्वीकृत कर दिया जाएगा अत: सभी समिति के सदस्य नगर में लोगों को अधिक से अधिक निर्माण स्वीकृति लेने हेतु प्रेरित करें। बैठक में एडवोकेट बजरंग लाल गुर्जर, मदनलाल सैनी, राकेश शर्मा, गोपाल पारीक, अनिल पारीक व पालिका कर्मी संजय बारी उपस्थित रहे।