भूतपूर्व सैनिक ने जताया जान को खतरा

सालासर,(दिनेश स्वामी)25 मई। भारतीय सेना के एक पूर्व सैनिक ने सालासर थाने में रिपोर्ट देकर अपनी जान को खतरा बताया है। मुरडाकिया गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक केशरराम जाट ने स्थानीय पुलिस थाने में लिखित में रिपोर्ट देकर बताया कि उनके भाई ईशरराम के साथ उनका विवाद चल रहा है। जिसको लेकर पीडि़त ने बताया कि उनके पोते ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी जिसमें पोते अजय को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए दण्डित किया था। जिसके बाद से ईशरराम व उनके परिवार के सदस्य एक राय होकर उन्हें अजय पर लगा मुकदमा वापस उठाने की धमकियां दे रहे है। पीडि़त ने पुलिस को लिखित में पत्र देकर धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
You might also like