85 बालिकाओं को साईकिल वितरित की

 

अबूबकर बल्खी

लाडनूं (नवयत्न ) । स्थानीय पीएम श्री केसरदेवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं की बालिकाओं को संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी शिव शंकर बोहरा ने बताया की राज्य सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं में साइकिल वितरण योजना मुख्य सुविधा है जो दूर दराज की बालिकाओं को सरकारी विद्यालय से जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाती है। इससे शहरी क्षेत्र में 3-4 किलोमीटर दूर से स्कूल आने वाली बालिकाओं को आवागमन में सुविधा रहती है। विद्यालय की 85 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गईं। इस अवसर पर व्याख्याता परमेश्वरी, शशि शर्मा, प्रेमलता, सरोज बाला, पूनम चौधरी, शंकर लाल, दयाराम, आकिब जावेद रीना शर्मा, रामगोपाल सहित अभिभावक सलमा बानो, मो.साबिर, जुबेदा, मो आरिफ सहित एसडीएमसी सदस्य मोहम्मद इसहाक छींपा, मास्टर जलालुद्दीन आदि उपस्थित रहे। वहीं साईकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिले हुए नजर आए।

You might also like