आकाशीय बिजली गिरने से युवती घायल

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)10 मई। चिड़ावा के वार्ड 20 में भूतनाथ मंदिर के पीछे एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती घायल हो गई और मकान की पट्टी टूट गई।

जानकारी के अनुसार खेतड़ी नगर स्थित खादी भंडार के व्यवस्थापक ज्ञानशंकर पांडे अपने मकान के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान अचानक बिजली उनके मकान पर आ गिरी और कमरे की छत की पट्टी और खिडक़ी के शीशे टूट गए। ज्ञानशंकर पांडे की बेटी यशस्वी इस हादसे में घायल होकर बेहोश हो गई। युवती को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत ठीक बताई गई है। हादसे के दौरान घर की पूरी बिजली फिटिंग भी जल गई।

You might also like