अघोषित बिजली कटौती से आम जन परेशान
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)10 मई। गोठड़ा ग्राम पंचायत में अघोषित बिजली कटौती के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोठड़ा के वार्ड 12 के पूर्व पंच प्रकाश कुमावत ने बताया कि लोकडाउन के चलते लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है लेकिन हल्की हवा के साथ ही बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत बिजली काट देते है। लोकडाउन में घरों में रहने का एक मात्र साधन बिजली ही है, बिजली कटौती के चलते गर्मी में लोगों का घरों में रहना भी दुर्भर हो रहा है। प्रकाश ने बताया कि जब लाईन मैन से बिजली कटौती के बारे में पुछते है तो वह धमकी देते है कि यह तो इसी प्रकार कटेगी, जिसको भी शिकायत करनी है कर दो। लाईन मैन ने बताया कि तीन-चार दिनों से अंधड़ चल रहा है जिसके कारण पावर हाऊस में दो बार झंफर टूट गया जिसके कारण लाईट काटनी पड़ी। झंफर को जोड़ते ही लाईट चालु कर दी जाएगी।