बाइक फिसलने से तीन घायल

दो जयपुर रैफर

श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)23 मई। निकटवर्ती ग्राम त्रिलोकपुरा के पास ब्रेकर पर बाइक फिसलने से 3 जने घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से श्रीमाधोपुर सीएचसी में लाया गया जहां से दो गंभीर घायल को जयपुर रैफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल किशन शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा होल्याकाबास, महेंद्र बिजारणिया पुत्र बनवारीलाल बिजारणिया व मनीष कुमार कुमावत पुत्र सीताराम कुमावत वार्ड 20 श्रीमाधोपुर तीनों एक बाइक पर सवार होकर त्रिलोकपुरा से श्रीमाधोपुर आ रहे थे। अचानक ब्रेकर पर बाइक उछलकर नीचे गिरने से तीनों युवक घायल हो गये जिनको ग्रामीण निजी वाहन से श्रीमाधोपुर के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां से बालकिशन व महेंद्र को जयपुर रैफर कर दिया।

You might also like