उपभोक्ता बिल जमा करवाएं

सोशल मीडिया पर बिल माफ करने की सूचना झूठी

मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)6 मई। करीब एक महिने से कफ्र्यू एवं लोक डाउन की स्थिति में विद्युत निगम द्वारा निरंतर विद्युत सप्लाई उपलब्ध है। मंडावा उपखंड में कफ्र्यू के दौरान विद्युत बिल जमा नहीं करवाए जा रहे थे वहीं अब कफ्र्यू हटाया जा चुका है।
सहायक अभियंता मुमताज अली ने बताया कि सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिल जमा करवा सकते हैं एवं अपने विद्युत बिल में मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भी रजिस्टर करवाने हेतु दिए गए लिंक को खोल कर अपने मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी दर्ज करवा सकते हैं आप अपने मोबाइल में उर्जा सारथी ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं जिससे अपने विद्युत संबंधी बिल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं जमा भी करवा सकते हैं। पिछले कई दिनों से विद्युत बिल माफ करने संबंधी फेक न्यूज भी सोशल मीडिया पर अनवरत चलाई जा रही है जो कि गलत है।

You might also like