बिना मास्क लगाए घुम रहे लोगों से अधिकारी वसूल रहे है जुर्माना

प्रशासन की कार्रवाही

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)7 मई। नायब तहसीलदार सुभाष कुल्हरी व जोनल अधिकारी मुकेश ने गुरूवार को कस्बे में कार्रवाही करते हुए बिना मास्क लगाए घूम रहे दो जनों से जुर्माना राशि वसूली तथा करीब छह जनों को मास्क लगाने के लिए पाबंद किया। कुल्हरी ने बताया कि जिन दुकानों पर सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं की जाएगी उन दुकानों को तुरन्त प्रभाव से बंद करवाकर आवश्यक कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने ई-मित्र संचालकों को गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए।

You might also like