बिना परमिशन नहीं होगा बॉर्डर पार

बढ़ते कोरोना ग्राफ को देखते हुए बॉर्डर पर सख्ती

सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)20 मई। पिछले दो दिनों से सूरजगढ़ ब्लॉक के देवरोड़ व छापड़ा गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर पिलोद बॉर्डर पर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को सीमा पर तैनात पुलिस, पुलिस मित्र, मेडिकल टीम, पंचायत विभाग के कर्मचारियों सहित पुरा प्रशासन सख्त नजर आ रहा था। हरियाणा की तरफ से आने वाले व राजस्थान से हरियाणा की तरफ जाने वाले हर वाहन चालक की जांच करके व उसका रजिस्ट्रेशन करके ही आगे बढऩे दिया जा रहा था। जिनके पास परमिशन नहीं थी उनको वापस भेजा जा रहा था। सीमा पार करने वाले प्रत्येक जने की स्कैनिंग की जा रही थी। बेवजह घुमने वाले लोगों को वापस भेजा जा रहा था।

 

You might also like