बिसाऊ के कांग्रेसजनो ने मनाई जवाहरलाल नेहरू की पूण्य तिथि

बिसाऊ,(अशोक सोनी)27 मई। कस्बे के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने पालिकाध्यक्ष मुस्ताक खान की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पूण्य तिथि  मनाई गई। बुधवार को नगर पालिका भवन में चाचा नेहरू के चित्र पर पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद अयुब खान, सेवादल अध्यक्ष गफार डायर, पार्षद युसूफ‌ अली, अब्दुल करीम, मोहम्मद शाबीर, पार्षद पति मोहम्मद इरफान व विजय कुमार सहित उपस्थीत कार्यकर्ताओं ने पुष्पपांजली अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष खान ने बताया की जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता तथा औधोगिक क्रांन्ति के जनक व वेज्ञानिक सोच के प्रणेता थे इनके आदर्शो पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाऐगे।

You might also like