बीकानेर में विश्नोई समाज ने भरी हुंकार
सीआई विष्णुदत्त विश्नोई खुदखुशी प्रकरण की हो सीबीआई जांच
बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)24 मई। राजस्थान पुलिस के ईमानदार और कृतव्यनिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजगढ़ थाना प्रभारी विष्णुदत्त विश्नोई के खुदकुशी प्रकरण की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर बीकानेर में विश्नोई समाज के प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ऑनलाईन ज्ञापन भेजा है।
समाज के मांगीलाल विश्नोई जेगला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विष्णुदत्त विश्नोई मजबूत, आत्मबल वाले होनहार पुलिस निरीक्षक थे, राजनैतिक दबाव के चलते संदिग्ध हालातों में उनके खुदखुशी किये जाने से समाज की आत्मा आहत हुई है। हमारी राज्य सरकार से मांग है कि इस प्रकरण की केन्द्रीय जांच ब्यूरों से जांच कराई जाकर दोषी लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाये तथा दिवंगत विष्णुदत्त विश्नोई के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाये।
मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर हुई समाज के प्रबुद्धजनों की मीटिंग में दिंवगत सीआई विष्णुदत्त विश्नोई के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर सीबीआई जांच की मांग का ज्ञापन सीएम अशोक गहलोत को भेजन का निर्णय लिया गया था। मीटिंग में रामजी विश्नोई, जशवंत विश्नोई, अधिवक्ता प्रेम विश्नोई, पूर्व सरपंच मनोहर लाल भादू, भंवरलाल विश्नोई, लक्ष्मण राम विश्नोई समेत विश्नोई समाज के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।