सीआई विष्णुदत विश्नोई को दी श्रद्धांलजी
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)29 मई। राजगढ़ के दिवंगत सीआई विष्णुदत विश्नोई को श्रद्धाजंली देने के लिए गांधी चौक सभामंच पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से सभा का आयोजन किया गया।
बजरंग दल के जिला संयोजक बबलू बजरंगी ने बताया कि सभा में कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, विक्की परावा, राहुल, अजीत स्वामी, संदीप जांगिड़, करण सांखला, प्रदीप स्वामी, अरविंद विश्वेंद्रा, रामनिवास बुगालिया, पंकज सैन, मनीष दाधीच, नारायण सोनी, विजय चौहान, महेंद्र प्रजापत, बुद्धिप्रकाश सोनी, गंगाधर लाखन, पवन चितलांगिया, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री मोहित बोचीवाल आदि लोगों ने सीआई विष्णुदत विश्नोई के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की।
वहीं इसके बाद कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे, जहां पर ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की गई।