कारगिल शहीद सूबेदार हरफूल सिंह को याद किया
चूरू,(पीयूष शर्मा)1 जून। गांव तिलोका का बास के बस स्टैंड पर कारगिल शहीद सूबेदार हरफूल सिंह कुल्हरी की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस मौके पर लॉक डाउन व कोविड-19 के तहत सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा नेता रामकरण फगेड़िया ने कहा कि कारगिल युद्ध के शहीद हरफूल सिंह की शहादत को देश युगों-युगों तक याद रखेगा। शहीदों का सम्मान करना हर देशवासी का कृत्तव्य है। शहीद को किसी जाति या क्षेत्र के बंधन में नहीं बांधा जा सकता। इससे पहले शहीद वीरांगना सुकनी देवी, सरपंच प्रतिनिधि पायल, पूर्व सरपंच भगवान सिंह, उम्मेद सिंह भाकर, प्रवीण कुल्हरी, प्रदीप कुल्हरी, मोहर सिंह कालेर व रणवीर कस्वां आदि ने पुष्प अर्पित कर शहीद हरफूल सिंह कुल्हरी को श्रद्धा व गर्व मिश्रित भावों से याद किया।