भाजपा में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत समितियों में संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त
सपना शर्मा
सीकर (नवयत्न)। भाजपा में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत समितियों में संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने यह नियुक्ति की है। जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि फतेहपुर पंचायत समिति में संयोजक गोविंद शर्मा व सहसंयोजक राकेश फगेड़िया, रामगढ़ में संयोजक मोहन सिंह व सहसंयोजक सुमित महला, लक्ष्मणगढ़ में संयोजक पवन शर्मा व सहसंयोजक प्रभु सिंह शेखावत, बलारा में संयोजक रामनिवास डूकिया व सहसंयोजक जावेद पठान, नेछवा में संयोजक महेंद्र जोशी व सहसंयोजक रवि माली, धोद में संयोजक गजेंद्र चारण व सहसंयोजक सत्यनारायण पारीक, धोद ग्रामीण में संयोजक राजू यादव व सहसंयोजक श्रवण सिंह, पिपराली में संयोजक विजयपाल राड़ व सहसंयोजक उमेश कुमावत, पलसाना में संयोजक मनोज कुमावत व सहसंयोजक ओमप्रकाश खोखर, खाचरियावास में संयोजक बनवारी लाल कुमावत व सहसंयोजक रवि पुजारी, दांतारामगढ़ में संयोजक ताराचंद कुमावत व सहसंयोजक राधेश्याम भाटी, खंडेला में संयोजक सूबेदार हरदेव सिंह व सहसंयोजक नरसीराम सैनी, नीमकाथाना में संयोजक करण सिंह व सहसंयोजक महावीर प्रसाद शर्मा, पाटन में संयोजक सुवालाल सैनी व सहसंयोजक मनोज चौधरी, श्रीमाधोपुर में संयोजक सुरेश कुड़ी व सहसंयोजक कजोड़मल यादव एवं अजीतगढ़ पंचायत समिति में संयोजक श्रवण गुर्जर व सहसंयोजक बोदूराम बुनकर को नियुक्त किया गया है।