भाजपा हर पंजीकृत गोशाला में गोवंश के लिए भेज रही तरबूज

भामाशाहों का मिल रहा सहयोग

चूरू,(पीयूष शर्मा)6 मई। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष विधायक राजेंद्र राठौड़ की ओर से कोरोना महामारी के बीच गोवंश की सेवा के लिए शुरू किया सेवा प्रकल्प अनवरत जारी है। यहां बता दें कि भाजपा लॉकडाउन की शुरुआत से चूरू के ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीकृत गोशालाओं में क्रमश: गोवंश के लिए पशु चारे के रूप में प्रतिदिन 35 से 40 क्विंटल तरबूज भिजवा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भामाशाह बिलाल के सहयोग से विधायक राठौड़ ने तरबूज से भरे वाहन ग्राम पचायत दूधवाखारा, ढाढऱ व बालरासर तंवरान की गोशालाओं के लिए रवाना किया। अपने निवास स्थान से वाहनों को रवाना कर राठौड़ ने कहा कि इस वैश्विक कोरोना संकट के समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर सेवाकार्यों में जुटे हुए हैं।

गोसेवा के अवसर पर ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, आईटी संयोजक रमेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, दूधवाखारा सरंपच महावीर सिंह, जाकिर खान, सत्तार खान व सुनील ढाका आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like