समिति के नेक काम से प्रेरित होकर दी 51 हजार की आर्थिक सहायता
सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)6 मई। लॉकडाउन के दौरान कस्बे में गरीब, असहाय व दिहाड़ी मजदूरों को भोजन मुहैया करवाने वाले सामाजिक संगठन जीवन ज्योति रक्षा समिति के नेक काम से प्रेरित होकर निजी स्कूल के अध्यापक धींधवा निवासी बलवान भास्कर ने समिति को 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की वहीं एडवोकेट प्रदीप मान ने 11 क्विंटल गेहुं देकर संकट के इस समय में पुण्य कमाया। समिति अध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि बलवान भास्कर व एडवोकेट प्रदीप मान पिछले महीने भर से समिति के कामों में भी अपना योगदान कर रहे है। उन्होनें बताया की समिति कई सालों से क्षेत्र में नि:शुल्क एम्बुलेंस का संचालन कर रही है जिसके माध्यम से सडक़ दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका जीवन बचाने में अपना योगदान दिया है। समिति के इन नेक कामों को देखते हुए आज हमें समिति से जुडऩे पर फक्र महसुस हो रहा है। कोरोना संकटकाल के दौरान समिति के कार्यकर्ता अपना फर्ज निभाते हुए जो सहयोग कर रहे है वह अतुलनीय है।