भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालवाड़ में कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

कांवट (रंगलाल स्वामी) 31मई। भाजपा मंडल कांवट के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत पीपलोदा का बास के राउप्रा विद्यालय बालवाड़ में कोरोना महामारी में ड्यूटी दे रहे शिक्षक योद्धाओं का किया सम्मान व उनकी सेवाओं की सराहना की।

भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गांव के बीएलओ कैलाश चन्द स्वामी प्रधानाध्यापक, बनवारीलाल सैनी अध्यापक, किशनलाल भार्गव अध्यापक, पवन कुमार सैनी अध्यापक, मनोज वर्मा अध्यापक, नन्द लाल वर्मा अध्यापक, ए एन एम सुनिता देवी, आशा सहयोगीनी भारती देवी का पुष्प माला से सम्मान किया। कार्यक्रम में स्वागतकर्ता राधेश्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा, विक्रम यादव, नाथू लाल यादव, रामनिवास पिपलोदा, गौतम शर्मा आदि उपस्थित थे।

इन सभी योद्धाओं की कोरोना महामारी में ग्राम पंचायत सुजाना पिपलोदा का बास में ड्युटी लगी हुई है। जिसे बहुत अच्छी तरह से नीभा रहे है। गांव वालों को कोरोना से  सतर्क रहने, मास्क लगाने व बचाव के उपाए बताते हुए बाहर से आने वालों को क्वारेंटाइन सेंटर पर आईसोलेशन करते हैं तथा स्वास्थ्य कर्मीयो को बुलाकर स्क्रीनिंग करवाते है।

You might also like