गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया श्रमदान अभियान
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। महात्मा गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। नगरपालिका अध्यक्ष हरि इंदौरिया और भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर साफ.सफाई कर श्रमदान कर गाँधीजी व शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के आसपास जमा कचरा हटाया एवं चौक को पानी से धोकर साफ किया। इस मौके पर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अजय प्रताप सिँह, लखुसिँह शेखावत, त्रिशूल भाटी, माणकचंद सैनी, भगवती शर्मा, त्रिलोक रेगर, सुदर्शन सबलानिया, रामावतार सैनी, पंकज मिश्रा, जमादार प्रेमचंद, लालचंद, लिछमण, नोरतमल, राहुल सहित भाजपा के पार्षदगण, कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मी मौजूद थे।