भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने किया वाटर कूलर का उद्धघाटन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर के श्याम सुंदर सोमानी ने अपने पिता स्वर्गीय जीवनलाल सोमानी व धर्मपत्नी स्वर्गीय दुर्गा देवी सोमानी की पुण्य स्मृति मे कस्बे के सन्त एस एन स्कूल में एक वाटर कूलर भेंट किया जिसका भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। शिक्षण संस्थान के संचालक कृष्ण कुमार कस्वां ने इस नेक कार्य के लिए विद्यालय स्टाफ की और से सोमानी परिवार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंकज सोमानी, विनय सोमानी, केशव सोमानी, कैलाश चाचान, हरी इंदौरिया, गोपाल स्वामी, गुलाब सोलंकी, शिव कुमार शर्मा, दिन दयाल सरावगी सहित विद्यालय स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

You might also like