मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी को लेकर भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ शहर में वार्ड परिसीमन के बाद तैयार की गई मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी व अनियमतायें को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा शहर मंडल महामंत्री दीपक मुरारका ने बताया कि सरकार द्वारा पूर्व में वार्डों का परिसीमन कराया गया था, लेकिन नई मतदाता सूची बनाते समय इन नियमों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि वार्ड 1 से 45 तक की ड्राफ्ट सूची में व्यापक त्रुटियां सामने आई हैं। विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा—जब परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची ही नहीं बनानी थी, तो परिसीमन का क्या औचित्य रह जाता है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर चूरू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खरा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा मुख्य राज्य निर्वाचन आयुक्त को भी भेजी गई है। इस दौरान जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, मंडल उपाध्यक्ष निरंजन रूंथला, मंडल मंत्री हेमंत पंवार, भाजपा नेता जगजीत सिंह, रामगोपाल चौधरी, सुनील शर्मा, प्रदीप सैनी, कैलाश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।