कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नवरतन वर्मा
रतनगढ़(नवयत्न)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू के निर्देशानुसार तालुका स्तर पर कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श सुरेंद्र कौशिक, विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता मनीष शर्मा, अपर लोक अभियोजक जयकांत बिवाल तथा श्री हनुमान प्रबंधक समिति के अध्यक्ष वेद बालकृष्ण गोस्वामी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन गेम्स के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग तथा फर्जी एवं एडिट की गई तस्वीरों के दुरुपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। तालुका अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से इन सभी विषयों को सरल तरीके से समझाया तथा बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी समझ का भी परीक्षण किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर एवं साइबर हेल्पलाइन (1930) के बारे में भी जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है और हर क्लिक सोच-समझकर करना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मेघा शर्मा एवं उपप्राचार्य डॉ. पवन कुमार चोटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You might also like