भाजपा नेताओं पर मुकदमें करना राजनीतिक षडय़ंत्र: कस्वां
एसएचओं विश्नोई आत्महत्या प्रकरण
चूरू,(पीयूष शर्मा)30 मई। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने कहा कि गत 23 मई को देशभर में चर्चित एसएचओं विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित सात नामजद जनों के विरुद्ध मामले दर्ज करना राजनीति षडय़ंत्र है।
वे 30 मई को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्नोई जैसे कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार थानाधिकारी की इस प्रकार दुखद मृत्यु का समाचार सुनकर बड़ी संख्या में लोग कोरोना संकट के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बिना वहां पहुंचे थे। इस दौरान राठौड़ सहित अन्य सभी भाजपा नेताओं ने आमजन को बार-बार सोशल डिस्टेंस की पालना करने की अपील की जा रही थी। भाजपा कार्यकर्ता लगातार प्रशासन की मदद व शांति स्थापना तथा पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत थे।
मेरे सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं की मौजदगी के बावजूद लॉक डाउन का पालन नहीं करने का मुकदमा उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला सहित सात ही जनों पर करना राजनीतिक षडय़त्र है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। शासन व प्रशासन उक्त मुकदमा हम सब नेताओं व उपस्थित सभी लोगों पर करे। अन्यथा इसे तुरंत वापस ले।
भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने भी इस कार्रवाई को राजनीतिक षडय़ंत्र बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि हम सब का उद्देश्य विष्णुदत्त विश्नोई के परिजनों को न्याय दिलवाना है। इसके लिए चाहे हमारे उपर हजारों मुकदमे क्यों ना दर्ज हो जाएं। यदि अन्याय का विरोध करना गलत है तो हम आगे भी अन्याय के का विरोध करते रहेंगे।
मंचस्थ जिला परिषद सदस्य कुलदीप पूनिया, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट हेमसिंह शेखावत ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला आईटी संयेाजक रमेश शर्मा, सह संयोजक सुरेश मिश्रा, नीरज जांगिड़, जिला प्रवक्ता विजय शर्मा व रामस्वरूप कटारिया आदि उपस्थित थे। प्रारंभ में जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने परिचय दिया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने आभार जताया।