ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम आयोजित
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का संस्था प्रधान परसाराम चौधरी की अध्यक्षता और एसीबीईओ लक्ष्मण सेन के मुख्य आतिथ्य, मनीष सिंघाटिया यूसीईओ इन्दरचंद जांगिड़ प्रधानाचार्य, ओमशंकर गरवा, आरपी सुरेश शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आगाज किया गया। प्रभारी परमेश्वरी ने प्रबल कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस ब्लॉक के 35 विद्यालयों के प्रतिभागियो ने भाग लिया। शिव शंकर बोहरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 21वीं सदी के कौशल विकास के तहत नाट्य प्रदर्शन, आशु भाषण और पैनल चर्चा में एआई, जलवायु परिवर्तन, हरित राजस्थान आदि विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। संयोजक एसीबीईओ लक्ष्मण सेन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों मे कौशल विकास, विचार अभिव्यक्ति और नेतृत्व विकास को बल मिलता है। कार्यक्रम में छात्र वर्ग में प्रदीप पारीक बाकलिया और छात्रा वर्ग में डिम्पल प्रजापत प्रथम स्थान प्राप्त संभागियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यूसीईओ मनीष, हर्षवर्धन, योगेन्द्र सिंह ने प्रबल कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी। विजय सिंह चौहान ने आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्णायक मंडल में गोपाल सिंह प्रिंसिपल जसवंतगढ़, सुमन चौधरी व्याख्याता मंगलपुरा, कृष्ण सिंह छात्र और सानिया लखारा छात्रा थे।