थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए लगाया रक्तदान शिविर
ब्राह्मण समाज ने किया 54 यूनिट रक्तदान
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)4 मई। दोहा कतर प्रवासी एवं झुंझुनंू निवासी विक्रम मिश्रा की प्रेरणा से कोरोना महामारी के चलते चल रहे लॉकडाउन की वजह से बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी की पूर्ति करने तथा थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चों को खून उपलब्ध करवाने के लिए झुंझुनूं के ब्राह्मण समाज की ओर से सोमवार को चूणा चौक स्थित राजकीय डिस्पेंसरी जनता क्लिनिक में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन चंचलनाथ टीला पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज ने किया। राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टर नवनीत मील, लैब टेक्नीशियन श्याम सुंदर शर्मा, लैब टेक्नीशियन विकास कुमार, टेक्नीशियन संदीप कुमार पूनिया, नर्स द्वितीय सविता के सहयोग से पीएमओं डॉ शुभकरण कालेर के निर्देशन व ब्राह्मण समाज संयोजक उमाशंकर महमिया के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में सोशियल डिस्टेंश व सेनेटाइजेशन का ख्याल रखा गया। हर रक्तदाता की पहले जांच की गई इसके बाद ही उनका रक्त लिया गया। जानकारी देते हुए कमल कांत शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के संयोजन में सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित शिविर में युवाओं ने जोश के साथ 54 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया। कलेक्टर, सीएमएचओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति से लगे इस शिविर में श्याम चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मुरलीधर ब्रजमोहन तुलस्यान परिवार के हरीश तुलस्यान, विनोद सिंघानिया, मनीष अग्रवाल, राजकुमार मोरवाल, पार्षद संजय पारीक, विपुल छक्कड, मनोज व्यास, डॉ. डीएन तुलस्यान, पूर्व पार्षद राकेश सहल, विकास पुरोहित, राकेश गौड़, सुरेंद्र बंशीवाल, नरेश पुरोहित, विपिन छक्कड, नीरज, संदीप, विशाल पुरोहित, चन्द्र प्रकाश जोशी, मुकेश रोहिला सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्त किया तथा रजिस्ट्रेशन एवं व्यवस्था देखी। शर्मा ने बताया कि शिविर स्थल पर सैनेटाइजेशन व सोशियल डिस्टेंश का पूरा ख्याल रखा गया तथा राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के निर्देशन में एक-एक कर रक्तदाताओं को प्रवेश दिया गया। इस मौके पर बोलते हुए महमिया ने कहा कि झुंझुनंू में थैलेसीमिया से पीडि़त 40 बच्चों को हर महीने रक्त चढ़ाना पड़ता है। जिन्हें बीडीके अस्पताल की ब्लड बैंक से खून मुहैया करवाया जाता है। लॉकडाउन के चलते काफी समय से ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर नहीं लग पा रहा है इसलिए रक्त की पूरी आपूर्ति नहीं हो रही है। अस्पताल के फेसबुक पर हाल ही इस तरह की सूचना देखकर ग्यारह युवाओं ने इन बच्चों के लिए खून दिया था। महमिया ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर उमरदीन खान, सीएमएचओं डॉ छोटे लाल गुर्जर तथा पीएमओं डॉ शुभकरण कालेर से चर्चा की तो उन्होंने इसके लिए अनुमति दी। युवाओं ने पूरे जोश के साथ रक्तदान किया। महमिया ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को फल, नाश्ता, ड्राई फ्रूट, सैनिटाइजर, साबुन व मास्क देकर सम्मानित किया