कोरोना महामारी के इस कठिन समय में देश की सेवा
श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट 1100 लोगो को रोज भोजन दे रहा
जयपुर, 5 मई। प्रदेश व देश में इन दिनों फैल रही कोरोना महामारी ने भारत ही नहीं अपितु कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। जनहित कार्य करने वाले श्री बालाजी मंदिर ट्रस्ट मेहंदीपुर बालाजी द्वारा 17 मार्च से ही श्री बालाजी मंदिर कपाट बंद रखें हुए हैं। बालाजी मंदिर में बंद कपाटो में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आरती व मंदिर से लगने वाली भगवान के नियमित भोग प्रसादी ही लगायी जा रही है। मंदिर में किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। 12 महीने देश के कोने-कोने से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाली इस पावन धाम बालाजी नगरी में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोरोना महामारी ने भगवान और भक्त में की दूरी पैदा कर दी है। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के इतिहास में पहली बार लॉकडाउन के चलते 17 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए बालाजी महाराज के दर्शन इतने दिनो तक बंद किए गये है और उस दिन से बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा जनहित में कार्य किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के इस कठिन समय में देश की सेवा में मेंहदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा लगातार हर रोज 30 मार्च से 1100 सौ पैकेट भोजन के करौली, भरतपुर प्रशासन के द्वारा 38 हजार 500 सौ मजदूरों व जरूरतमंद लोगों में अब तक खाना बांटे जा चुका हैं । साथ ही बेजुबानों का भी ध्यान रखा जा रहा है। मूक पशु-पक्षियों को दाना एवं चारा, आटे के पुए, चावल, बंदरो, गायों के लिए बालाजी मंदिर के द्वारा नियमित तौर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण कोई व्यवधान नहीं पड़े और मूक प्राणियों का जीवन संकट में नहीं पड़े इसके लिए इनकी पीड़ा को महसूस करते हुए व्यापक प्रंबध किए गए हैं। वहीं बालाजी मंदिर में बंद कपाटों में वैदिक विधि से कोरोना से बचाव किया जा रहा है। कोरोना वायरस को भारत सहित पूरे विश्व से भगाने के लिए जड़ी बूटियों सें हवन किया जा रहा है। यह वैदिक विधि है, हवन यज्ञ मंदिर में पंडितो द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आस्था व निष्ठा के साथ बालाजी महाराज से आराधना कर देश व विश्व कल्याण की कामना के लिए हवन में आहूति जा रही है। वैदिक काल से ही यह परंपरा है कि किसी भी महामारी में हवन का धुआं पूरे वातावरण को शुद्ध कर देता है। हवन में हनुमान चालीसा का जाप कर आहुतियां दी जा रही है। बालाजी मंदिर में किसी भी व्यक्ति को मंदिर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। कोरोना वायरस के संक्रमण की सतर्कता लॉकडाउन के चलते बालाजी मंदिर के कपाट बंद है और बालाजी मंदिर को समय-समय सेनीटाइज भी किया जा रहा है। जनसेवा में समर्पित बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व सिद्दपीठ के मंहत किशोरपुरी महाराज ने समाजिक सरोकार निभाते हुए राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोविड-19 में 73 लाख रूपये का चैक दिया वहीं बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा दौसा जिले में प्रत्येक आदमी को 10 किलो आटा, 1 किलो दाल, नमक, तेल, साबुन व मिर्ची 700 जरूरतमंद लोगो को मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई। बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत किशोर पुरी महाराज ने लोगों से अपील की है कि इस कोरोना महामारी में कोरोना फाइटर चिकित्साकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी और अन्य लोग इस कोरोना महामारी के समय रात-दिन देश की सेवा में लगे हुए है उन लोगो का सहयोग करें उनका सम्मान करें इन कोरोना फाइटो की वजह से हम अपने घरों में सुरक्षित बैठे हैं। लॉक डाउन का घर में रहकर पूरी तरह पालन करें सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करे।