पेड़ से टकराई कार में लगी आग, दो घायल

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)29 मई। सुजानगढ़-सालासर रोड़ पर एक इटियोस कार पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। वहीं कार से दोनों युवकों को लोगों ने निकालकर उनकी जान बचाई। 108 एम्बूलेंस के जरिये राजकीय बगडिय़ा अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायल रामचंद्र जाट निवासी वार्ड न. 3 व शशिकांत माली निवासी वार्ड न. 26, सुजानगढ़ का उपचार बगडिय़ा अस्पताल में चल रहा है, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

You might also like