जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने किया कफ्र्यू क्षेत्र का दौरा
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)14 मई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्यासी भंवरलाल पुजारी ने शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद चाकलान के साथ रतनगढ़ के कफ्र्यू क्षेत्र में आने वाले वार्डों का दौरा किया तथा उन वार्डो में आवश्यक वस्तुुओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हाल ही में सूरत से आये युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद प्रशासन एवं चिकित्सा महकमे की सजगता की प्रशंसा की। साथ ही पुलिस प्रशासन की मुस्तेदी की भी सराहना की तथा आम जन से धैर्य रखने के साथ स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की ताकि इस संकट की घड़ी से सुगमता से निजात पाई जा सके।