लोक अदालत में राजीनामे से हुआ प्रकरणों का निस्तारण

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके लिए न्यायालय सुजानगढ़ मुख्यालय पर कुल दो बैंच का गठन किया गया। प्रथम बैंच के अध्यक्ष एडीजे न्यायाधीश महेन्द्र प्रताप भाटी, सदस्य अधिवक्ता संतोष सोनी रहे। जिसमें न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में लंबित, एमएसीटी के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर राशि 27,60,000 रूपये के अवार्ड जारी किये। राजीनामा योग्य फौजदारी के 2 प्रकरण, वैवाहिक विवाद के 7 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। न्यायालय में लंबित कुल 22 प्रकरणों का निस्तारण जरिये राजीनामा हुआ। इसी प्रकार बैंच द्वारा प्री-लिटिगेशन के 95 प्रकरणों का निस्तारण कर राशि 1,22,73,639रूपयें की रिकवरी की गई। द्वितीय बैंच में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास गजराज, राजस्व अधिकारी गिरधारीलाल पारीक, सदस्य अधिवक्ता बसंती खेतान रहे। बैंच द्वारा न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुजानगढ़ में लंबित 36 प्रकरणो को निस्तारण जरिये राजीनामा किया गया एवं न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुजानगढ़ में लंबित 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में अधिवक्ता भीमशंकर शर्मा, दिनेश दाधीच, अयूब खां, सलीम खां, किशन सैनी, घनश्याम सैनी व विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अनिल कुमार बरवड़ व रीडर सुरेश कुमार इंदौरिया, अब्दुल रसीद, दुर्गासिंह, अनवर खां न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे। सचिव बन्दना कंवर ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग किया।

You might also like