93 मरीजों की मोतियाबिंद की जांच व 38 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्र्स्ट अपनी रजत जयंती के शुभोपलक्ष्य पर शंकरा आई हॉस्पिटल,जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से 40 वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन के प्रांगण में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 93 मरीजो की मोतियाबिंद जांच कर 38 मरीजों का नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया व शेष मरीजो को निःशुल्क दवाई दी गई। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आज गुरुवार को आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया जाएगा। मानव सेवा के इस अनूठे अभियान का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे माहेश्वरी सभा के ट्रस्टी काशीप्रसाद झंवर,महेंद्र झंवर,जय झंवर,रमेश पेड़ीवाल,ललित झंवर,विजय पेड़ीवाल, चंद्रकांत सोनी, मधुसूदन तापड़िया,डॉ अर्पित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर शुभारंभ पर एडवोकेट रजनीकांत सोनी व रामोतार चांडक ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर वासुदेव लढ़ा, श्यामलाल सोनी, महेश जाजू, राकेश जाजू, आदित्य तापड़िया, वैभव तापड़िया, कमलेश तापड़िया, योगेश लढ़ा, रविन्द्र लाहोटी, संजय लाहोटी, पुनीत झंवर, अनिल लाहोटी, मदन लाहोटी, सुशील लाहोटी, संतोष लाहोटी, रामकिशन चांडक, नरेश पेड़ीवाल, चन्दा सोनी, कविता तापड़िया, सरिता चांडक, सुनीता झंवर, मंजू पेड़ीवाल, रुपाली लढ़ा, संजुलता झंवर, शिवानी झंवर, रिद्धि तापड़िया, किरण तापड़िया, कविता तापड़िया, जयश्री जाजू, कृष्णा जाजू, वेदिका चांडक, सीमा पेड़ीवाल, शारदा पेड़ीवाल, शांति सोनी, रुचिरा लाहोटी, नीलू झंवर, शंकरा हॉस्पिटल की टीम व अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम और माहेश्वरी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के टीम का सेवा कार्य देखकर सभी ने सराहना की।

You might also like