अणुव्रत समिति में विविध प्रकल्पों के संयोजक नियुक्त

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की स्थानीय तेरापंथ भवन सभागार में अणुव्रत समिति द्वारा आयोजित वार्षिक साधारण सभा में ” हमारी ताकत, हमारा परिवार” विषयक अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ए सी सी) की बुकलेट और पोस्टर का लोकार्पण किया गया। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ के सान्निध्य में हुई बैठक का शुभारंभ तेरापंथी सभा के मंत्री तेजपाल सिंह गुर्जर ने अणुव्रत गीत से किया । समिति अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने गत वर्ष संपादित गतिविधियों व उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजकरण सिपाणी ने सभी का स्वागत किया। मंत्री नरेंद्र स्वामी ने आय – व्यय विवरण और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सह मंत्री नरेंद्र सांकृत्य ने अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में विद्यालयों की व्यापक सहभागिता के लिए अपने विचार रखे। इस अवसर पर समिति के विविध प्रकल्पों को गति प्रदान करने के लिए प्रभार सौंपते हुए पर्यावरण जागरूकता में अरुण रामगढ़िया, नशामुक्ति अभियान में मोतीलाल तातेड़ , अणुव्रत पत्रिका और बच्चों का देश के लिए तेजपाल सिंह गुर्जर , लेखक मंच में परमेश्वरलाल गौड़ , सर्व धर्म सद्भाव मंच में वेदप्रकाश चौधरी , बालोदय एज्यु टूर में दिलीप स्वामी , जीवन विज्ञान में रामचंद्र पारीक तथा ए सी सी में नरेंद्र सांकृत्य को संयोजक नियुक्त किया गया । इस अवसर पर सुभाष चंद्र मीणा , प्रभात बील , मुकेश वर्मा , बजरंग लाल बोथरा , भैराराम प्रजापत, प्रवीण व्यास , प्रकाश तोसावड़ आदि उपस्थित थे।

You might also like