गांधी जयंती के अवसर पर पांच पेड़ लगाकर मनाई जयंती
निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी बालूराम सैनी की समाधि में पांच पेड़ लगाकर गांधी जयंती मनाई। इस मौके पर दिनेश कटारिया ने बताया कि गांधीजी ने कहा था कि इंसान को एक ही सम्मान देना चाहिए व कोई भी छोटा बड़ा नहीं होना चाहिए। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पांच पेड़ लगा कर महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। वही स्वतंत्रता सेनानी बालूराम की समाधि पर फूल माला चढ़कर महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। राजू बागवान ने कहा कि लोगों को प्रेरित किया कि एक पेड़ जरूर से जरूर लगाना चाहिए कहा की हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए
जिससे शुद्ध वातावरण में ऑक्सीजन भी देता है। उपस्थित ऑल इंडिया सैनी समाज के अध्यक्ष ललित सैनी, दिनेश कटारिया, विजय सिंह सैनी, दिनेश सैनी हलवाई, सुरेंद्र सैनी, कैलाश सैनी, आनंद सैनी, प्रकाश सैनी, यश, अरविंद, पंकज, नीकु आदि उपस्थित रहकर पेड़ों में पानी डालकर रक्षा करने की जिम्मेदारी दी।