पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
सुमेर मीणा
उदयपुरवाटी (दैनिक नवयत्न ) । शहर उदयपुरवाटी मे बुधवार को श्री गणेश मंदिर के पास पार्क में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी की अध्यक्षता में अंत्योदय के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर उपाध्यक्ष शंभू दयाल सैनी, विनोद कुमावत, महामंत्री अशोक कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता चित्रमल सैनी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार , बुथ अध्यक्ष सुभाष सैनी, दौलत चावरिया, बाबूलाल कुमावत, सुल्तान महाराज,दीपचंद वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।